उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लाक डाऊन के बीच जहां किसी गरीब को सूखी रोटी नसीब न हो रही हो. यदि वहां उसे पनीर की सब्जी, पुड़ी, मेवायुक्त रसदार बुनिया, टमाटर की मेवायुक्त चटनी मिलने लगे तो क्या उन गरीबों की दुआ नही मिलेगी ? जरुर मिलेगी! शुक्रवार की दोपहर में भोजन ग्रहण करते वक्त टेस्टी भोजन का स्वाद उन गरीबों के चेहरे की मुस्कान अच्छे व टेस्टी भोजन होने की गवाही खुद बयां कर रही थी।
उन्होने कहा कि पुड़ी, सब्जी तो प्रायः वितरित किया जाता था। लेकिन इन झुग्गी झोपड़ी वालों का टेस्ट बदलने के लिए भोजन का और आकर्षक ब्यवस्था किया गया। उन्होने कहा कि हमें भी इस कार्य में हमारे तहसीलकर्मियों व सामाजिक लोगों का सहयोग मिल रहा है। कहा कि भोजन के अलावे खाद्यान्न पैकेटों का भी वितरण लगातार किया जा रहा है। निःसंदेह इस कार्य में अनेक सामाजिक लोगों के हाथ बढ़े हैं। जिनके बल पर यह सेवा भाव जारी है।
इस भोजन के वितरण में चालक सुनिल कुमार यादव, लेखपाल आलोक पाण्डेय, गोलू सिंह, तेज बहादुर ”छोटू”, तैनात सुरक्षाकर्मियों व तहसील परिसर के अन्य सहयोगियों का सहयोग मिल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…