Demo Pic
गोपाल जी
पटना. दिल्ली से एम्बुलेंस बुक कराकर बुधवार की सुबह चार लोग सदर थाना क्षेत्र के झखराही पहुंचा। एम्बुलेंस चालक इन्हें उतारते ही भाग खड़ा हुआ। परिवार के मुखिया का इलाज गुड़गांव के मेदांता में चल रहा था। इसकी खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी। सूचना पर सदर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को एहतियात के तौर पर सदर अस्पताल में क्वारांटाइन करा दिया। उनकी कोरोना की जांच कराई जाएगी।
गुड़गांव के मेदांता में चल रहा था इलाज
पूछताछ में पता चला कि 25 मार्च को ही मेदांता में भर्ती हुए थे। वहां इलाज के बाद 3 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन लॉक डाउन के कारण दिल्ली में ही फंसे रहे। ऐसे में बड़ी मुश्किल से 40 हजार में एम्बुलेंस बुक कराकर मंगलवार की सुबह चले और बुधवार की सुबह घर पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी, बेटा और मोहल्ले का ही एक अन्य व्यक्ति था। पुलिस की मदद से चारों को सदर अस्पताल के क्वारांटाइन में रखा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…