तारिक खान
प्रयागराज। महामारी के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन की वजह से कहीं एग्जाम में देरी हो रही है तो कहीं रिजल्ट जारी करने में समय लग रहा है। दरअसल, कोरोनावायरस की वजह से सभी राज्यों ने बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश बोर्ड में कोरोनावायरस के प्रकोप से पहले ही 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूरी हो चुकी थीं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ। दिनेश शर्मा ने मंगलावर को यूपी बोर्ड की परीक्षा और रिजल्ट के बारे में जानकारी दी है।
दरअसल, मंगलवार को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने बोर्ड परीक्षाओं और अकेडमिक कैलेंडर को लेकर सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात-चीत की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ। दिनेश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट्स जांचने की प्रक्रिया 4 मई से शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन अगर 3 मई को खत्म होता है और सब कुछ सामान्य रहा तो 4 मई से स्टूडेंटंस की आंसर शीट्स जांचने की प्रक्रिया शूरू की जा सकती है। इसके लिए केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करके 2-2 सब्जेक्ट की कॉपियां जांचने की तैयारी की जा रही है।
वहीं, मानव संसाधन विकास मंत्री ने कोरोना लॉकडाउन की वजह से अकेडमिक कैलेंडर में हो रही देरी को लेकर सिलेबस कम करने का सुझाव दिया तो उप मुख्यमंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद एनसीईआरटी को फॉलो कर रहा है। अगर एनसीईआरटी सिलेबस कम करने का निर्णय लेता है तो उस पर विचार किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…