बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ) विकासखंड रतनपुरा अंतर्गत स्थित ग्राम सभा जमीन सहरुल्लाह के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन वितरण में भारी अनियमितता का मामला ग्रामीणों ने उठाया है। जिलाधिकारी को लिखें शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कोटेदार विंध्याचल द्वारा वितरित किए जा रहे अनाज में घटतौली की जाती है। जिसमें 25 किलो खाद्यान्न में 2 से 3 किलो की कमी हो जाती है साथ ही शासन द्वारा निर्धारित रेट से एक रुपए प्रति किलो अधिक रेट लिए जाने का आरोप भी ग्रामीणों ने अपने शिकायती पत्र में लगाया है।
साथ ही न तो सामाजिक दूरी के सिद्धान्त का पालन हो रहा है ,न ही हाथ धुलने हेतु पानी,साबुन,सेनिटाइजर की ही व्यवस्था वितरण के समय कोटेदार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।शिकायत करने वालों में अनिल ,रमेश, अरशद खान ,कमलेश यादव ,मुन्ना गौड़, श्री प्रकाश, अखिलेश ,जय प्रकाश ,संदीप, राजबली ,सुनील, राजीव सहित कई ग्रामीण प्रमुख हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…