गोपाल जी
पटना. लॉकडाउन में मिली छूट के बाद पटना में कई निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। भवन निर्माण विभाग ने 21 अप्रैल से इन कामों को शुरू करने की तैयारी कर ली है। विभाग का कहना है कि इससे कई मजदूरों को काम मिलेगा। बिस्कोमान भवन भी 20 अप्रैल से खुल जाएगा और यहां से खाद की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालय खुल जाएंगे। यहां सभी कर्मचारी मास्क पहनकर काम करेंगे।
पटना की एक महिला में मिला कोरोना संक्रमण
शहर के खजपुरा की रहने वाली 35 वर्षीय महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई है। सांस की तकलीफ होने पर शुक्रवार को उसे एम्स में भर्ती कराया गया था। शनिवार को जांच रिपोर्ट में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। महिला न तो विदेश यात्रा पर गई और न ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आई। ऐसे में संक्रमण की जड़ तक पहुंचना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। फिलहाल महिला एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। महिला के पति और पिता के साथ दो बच्चों को होटल पाटलिपुत्रा में क्वारंटाइन कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…