गौरव जैन
रामपुर। पूर्व विधायक व कांग्रेस के राष्टीय सचिव संजय कपूर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ कर्तव्यनिष्ठा से अपना कार्य कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों,पुलिस प्रशासन के साथ ही मीडिया कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों का भी बीमा करने की मांग की है।
संजय ने कहा कि इस समय पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से त्रस्त है,ऐसी परिस्तिथियों में इस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ रहे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि ये सभी कर्मचारी सकारात्मक ऊर्जा के साथ इस संकट से लड़ने में सक्षम हों और यदि इस वैश्विक महामारी से जंग लड़ते हुए यदि किसी कर्मचारी को क्षति पहुंचे तो उसकी आर्थिक मदद हो सके।
उन्होंने कहा कि यही वो कर्मचारी हैं जो इस भीषण महामारी के खिलाफ शिद्दत से कोरोना के खिलाफ देश की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। जनता के प्रतिनिधि उनकी समस्याओं के समाधान हेतु लगे हुए हैं,मीडिया के साथी खतरों से लड़कर सूचनाएं साझा कर रहे हैं,स्वास्थकर्मी अपनी जान की बाजी लगाकर लोगो के प्राणों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। सफाईकर्मी कोरोना के खिलाफ जंग में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है की राष्ट्र का मनोबल बढ़ाने के लिए इन कर्मचारियों का 10 लाख रुपये का फ्री बीमा किया जाना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…