Categories: Crime

फेसबुक पर महिला से अभद्र एवं अश्लील टिप्पणी करने वाले चार अभियुक्तगण गिरफ्तार, 05 मोबाईल फोन बरामद

गौरव जैन

रामपुर। एक महिला की फेसबुक आई.डी.पर 04 व्यक्तियों द्वारा अभद्र एवं अश्लील टिप्पणी की गयी थी। थाना गंज पुलिस द्वारा चारों अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता विक्की राज पुत्र रमेश कुमार निवासी मौ0 अस्तबल थाना गंज, मौ0 गुलवेज पुत्र नूर मौहम्मद निवासी मौ0 बारादरी महमूद खाॅ थाना कोतवाली, मौहम्मद शहनवाज पुत्र शफी अहमद निवासी ज्वालानगर थाना सिविल लाइन,इमरान अली खाॅ पुत्र इन्तेजार अली निवासी मौहल्ला घेर इनायत उल्ला थाना गंज रामपुर है।

विक्की राज के कब्जे से एक मोबाइल फोन ओप्पों कम्पनी का , मौ0 गुलवेज के कब्जे से एक मोबाइल फोन सेमसंग कम्पनी का , मौहम्मद शहनवाज के कब्जे से एक मोबाइल फोन वीवो कम्पनी का ,इमरान अली खाॅ के कब्जे से वीवो कम्पनी व एक बिना सिम का मोबाईल फोन बरामद हुआ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts