ए. जावेद/मो० सलीम
वाराणसी. चंदौली जिले के पड़ाव सीमा से सटे वाराणसी के सूजाबाद क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। पड़ाव चौराहे पर सख्ती तेज कर दी गई है। वहीं पड़ाव से सूजाबाद जाने वाले बहादुरपुर मार्ग को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सुबह जरूरी सामान लेने वालों को भी घरों से निकलने पर रोक लगा दी गई। पुलिस और चिकित्सकों की टीम लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी कर रही है। साथ ही राजघाट पुल और रामनगर से आने वालों पर कड़ी निगहबानी रखी जा रही है।
बुधवार को दुकानें नहीं खुलने से आसपास गांवों सेजाबाद, बहादुरपुर, मढ़िया, जलीलपुर ,चौरहट, भोजपुर, रतनपुर सेमरा, बखरा, चांदी तारा, निबुपुर आदि गांव के लोग जरूरत के सामान के लिए परेशान रहे। वहीं राजघाट पुल और रामनगर से पड़ाव की ओर आने वालों की गहनता से जांच पड़ताल हो रही है। जरूरी कोई कारण नहीं बता पाने पर पुलिस और प्रशासन के लोग वापस कर दे रहे हैं। जिला प्रशासन लाक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए कड़ी चौकसी बरत रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…