ए जावेद/ ज़मीर अशरफ
वाराणसी. बनारस शहर में कोरोना अपना पाँव फैलाता जा रहा है। आज सुबह ही 6 कोरोना पॉजिटिव केस का मामला सामने आया था, दोपहर होते होते आई एक और रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव पुलिस कर्मी मिले है। इस प्रकार शहर में कुल 60 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए है। इसके पहले सुबह में भी छह नए कोरोना के मरीज मिले थे। अब जिले में मरीजों की संख्या 60 हो गई है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इस खबर की पुष्टि की है।
सुबह को जिन 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उसमें जैतपुरा निवासी 50 वर्षीय पावर लूम ऑपरेटर, सिगरा थाने का पुलिसकर्मी और सीएचसी शिवपुर में कार्यरत 50 वर्षीय वार्ड बॉय, दवा कारोबारी के वहां काम करने वाला सूजाबाद निवासी कर्मचारी (24), पुलिसकर्मियों के संपर्क में आने वाले सिगरा के चंदुआ छितुपुर निवासी 40 वर्षीय डाक कर्मचारी और गोसाईपुर मोहाव के रहने वाला 20 वर्षीय ट्रक चालक संक्रमित मिला है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मरीजों को दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है। साथ ही कुछ और जगहों पर हॉटस्पॉट भी जल्द ही बनाए जा सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…