आफताब फारुकी
मुम्बई. खुद में मायावी नगरी मुंबई को समेटे महाराष्ट्र में कोरोना से मौत के खेल में कोविड-19 का कहर राज्य में बरपा हुआ और मात्र 24 घटो में ही 22 ज़िन्दिगियो को कोरोना ने मौत में तब्दील कर दिया. इस दौरान कुल 221 नए मामले भी सामने आये है. इसके बाद अब राज्य में कुल 1982 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस हो गए हैं. इनमे से अकेले मुंबई में 1298 लोग संक्रमित पाए गए हैं. अब तक मुंबई में कुल 92 लोगों की मौत हो चुकी है. मुंबई में भी बीते 24 घंटे में 16 मौतें दर्ज की गई हैं.
महाराष्ट्र में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए 755 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें से 37 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। लातूर में 8, यवतमाल में 7, भुलधाना में 5, मुंबई में 3, पुणे, पिम्पारी, छिंछवाड़ और अहमदनगर में 2-2 मामले सामने आए हैं।
रत्नागिरि, नागपुर, हिंगोली, जलगांव, उस्मानाबाद, कोल्हापुर और वशीम से एक-एक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र ने अब तक 41,109 लोगों की कोरोना जांच कराई है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन का गंभीरता से पालन हो रहा है, फिर भी लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संकट देश में लगातार बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 8447 तक पहुंच गई है, वहीं 273 लोग कोरोना वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी कि आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबित 4।3 फीसदी सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक 1 लाख 86 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। केंद्र सरकार का फोकस ज्यादा से ज्यादा जांच पर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…