अहमद शेख
डेस्क: बिहार के गया जिले के एक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला से बलात्कार का आरोप है। पीड़िता की मौत हो गई है और आरोपी स्वास्थ्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला सात अप्रैल को सामने आया। महिला को गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एएनएमएमसीएच) के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।
गया पहुंचने के बाद महिला ने अत्यधिक खून बहने की शिकायत की थी। महिला के पति ने उन्हें 27 मार्च को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां कोरोना वायरस के संदेह में महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। महिला के परिवार के सदस्यों का आरोप है कि आइसोलेशन वार्ड में पीड़िता की देखरेख करने वाले डॉक्टर ने दो और तीन अप्रैल की रात को उससे बलात्कार किया।
पीड़ित महिला की सास ने बताया, ‘उनकी बहू की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अगले दिन उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। घर लौटने के बाद वह चुप और सबसे अलग रहने लगी। वह डरी हुई थी। पूछने पर उसने बताया कि एक डॉक्टर ने आइसोलेशन वार्ड में उसके साथ बलात्कार किया है।’ पीड़ित महिला की छह अप्रैल को मौत हो गई थी। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की ने आरोपी स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ रौशनगंज थाने में अपना बयान दर्ज कराया था। इसी आधार पर ही थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…