सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। नगरपालिका लोनी द्वारा शुरू की गई योगी रसोई में शुक्रवार को लगभग 2200 लोगों का भोजन तैयार कर पालिका के कर्मचारियों और स्वंयसेवकों की सहायता से जरूरतमंद लोगों के घर-घर तक पहुंचाया गया ,तो वहीं न्यू विकास नगर में असंगठित क्षेत्रों की एक बड़ी आबादी को भी भोजन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। बता दें कि इस रसोई को अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने अपने एक महीने का वेतन देकर शुरू करवाया है। रसोई में साफ-सफाई व गुणवत्ता का विशेष ध्यान स्वंय अधिशासी अधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण कर सुनिश्चित किया जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि लोनी की जनता को शुद्ध भोजन समय पर मिलें और क्षेत्र में कॉरोना के संक्रमण को फैलने न दिया जाए इसके लिए हर जरूरी कदम युध्दस्तर पर पालिका द्वारा उठाएं जा रहे है जिसमें, सेनिटाइज़ेशन, फोगिंग, नालों की सफाई व प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशा के अनुरूप असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को मदद मिले इसके लिए हम वचनबद्ध है। इसलिए क्षेत्र में कहीं से भी मदद के लिए कोई भी फ़ोन आता है हमारे कर्मचारी व मैं स्वंय उसको अटेंड करती हूं और समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करती हूं। साथ ही लोगों की बढ़ती मांग के अनुसार हम सहायता का दायरा भी बढ़ाते जा रहे है। हमारा प्रयास है कि सीमित संसाधनों के बावजूद इस संकट की घड़ी में लोनी के नागरिक परेशान न हो और हमें हर कार्य में लोनी की जनता स्वेच्छा से सहयोग भी कर रही है जो हमारे मनोबल को और बढ़ाने का कार्य कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…