कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) कोपागंज विकास खंड के अदरी नगर पंचायत वर्ड नम्बर आठ व दस में सस्ते गल्ले की दुकान को सील कर दिया गया। कोरोना वायरस की महामारी के चलते लॉक डाउन को देखते हुए सभी दुकानों पर राशन देना है लेकिन राशन की दुकान से कोटेदार के गायब मिलने पर राशन दुकान को सील कर दिया गया।
अदरी नगर पंचायत के राशन डीलर की ओर से गेहूं व राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर शुक्रवार की शाम को पूर्ति विभाग के गगन सिंह इंस्पेक्टर शौरभ सिहं हर्षिता राय,जांच करने पहुंचे तो दुकानदार गायब मिला। नगर पंचायत की शिकायत को सुन पूर्ति इंस्पेक्टर ने मौके पर मौजूद सैकड़ों उपभोक्ताओं ने पहुच गए। और राशन न मिलने की शिकायत करने लगे।
पूर्ति इंस्पेक्टर शौरभ सिंग ने बताया कि अदरी वर्ड नम्बर आठ व दस में स्थित उचित मूल्य की राशन दुकान का लाइसेंस योगेंद्र प्रसाद के नाम पर है। जहां पात्र गृहस्थी 214 व अंतोदय 142 कार्ड धारक है।पूर्ति टीम में गगन सिंह, हर्षिता राय, सौरभ सिंह आदि लोग रहे। शिकायत करने वालों में चेयरमैन प्रतिनिधि इंतेखाब आलम, अफरोज आलम, प्रदूम्मन आर्यन, आरिफ, असलम, सहजादे, सिकन्दर, आफ़िज़ा, जज़ीरा खातून, अख्तरी खातून, जमीला खातून, इस्लामुद्दीन, वसीर अहमद, इजाज अहमद आदि लोग ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…