सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। कोरोना आपदा के दौरान लोनी में बाहर से आए लोगों को पुलिस प्रशासन को अनिवार्य रुप से अपने आने की सूचना देनी होगी। अगर वह लोनी का रहने वाला है और किसी जमात अथवा दूसरे राज्य, शहर एवं गांव से लौटा है उसके लिए भी यह शर्त अनिवार्य रुप से लागू है। एसडीएम खालिद अंजुम खान का कहना है कि बाहर से आने वाले लोगों की सामान्य रुप से चिकित्सीय जांच कराई जाऐगी, अगर किसी में कोरोना के लक्षण मिले तो उसको उपचार के लिए क्वारंटाइन कराया जाऐगा। जिसके लिए मंडोला विहार में आवास विकास के हजारों फ्लैट अधिग्रहित किए गए है। वहां उनके खाने, रहने आदि का समुचित प्रबन्ध किया गया है।
एसडीएम खालिद अंजुम खान ने चेतावनी दी है कि अगर बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति ने अपने आपको छिपाने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर कडी कानूनी कार्रवाई की जाऐगी तथा जेल भेज दिया जाऐगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…