सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। जमीयत उलेमा ए हिन्द लगातार बिना भेदभाव के हर आपदा ,आपातकाल व मुसीबत के समय हर गरीब मजलूम के साथ हमेशा खड़ी रही है। कोरोना आपदा के समय भी जमीयत उलेमा ए हिन्द लोनी क्षेत्र की जनता के साथ खड़ी है और 24 मार्च से अब तक घर घर जाकर करीब 3 हजार परिवारों को खाद्यान्न सामग्री (राशन) पहुंचा चुकी है।
बता दे कि लोनी में जमीयत उलेमा हिंद शहर लोनी की 12 यूनिट काम कर रही है। जब से लॉक डाउन हुआ है कार्यरत यूनिटों में हाजी अब्दुल अजीज कुरैशी सदर जमीयत उलेमा शहर लोनी, मौलाना कारी फैजुद्दीन आरिफ जनरल सेक्रेटरी लगातार यूनिटों का नेतृत्व कर रहे है।
मौलाना कारी फैजुद्दीन ने बताया कि लोनी क्षेत्र में उनकी 12 यूनिट घर घर बिना किसी भेदभाव के खाना व राहत सामग्री वितरित कर रही है और जब तक लॉक डाउन है करती रहेगी। उन्होंने लोगो से अपील की है कि लोग सरकार व प्रशासन के निर्देशों का पालन करे और अपने अपने घरो में रहे ,कोई बाहर नही निकले ,जिसके घर मे खाने का सामान नही है वे उनके घर के दरवाजे पर हर जरूरत का सामान भिजवा रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…