गोपाल जी
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का स्टैंड बिल्कुल साफ है। गलत कार्य मे संलिप्त रहने वाले एवं लॉक डाउन में नियम तोड़ने वालों को छोड़ने वाले नहीं हैं। बिहार के डीजीपी के आदेश पर जहानाबाद के डीएसपी प्रशांत भूषण के अलावा वहा के बीडीओ एवं सीओ पर भी एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। उनके आदेश के बाद जहानाबाद में तुरंत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई भी चालू है।
बताते चले कि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने पहले ही कह रखा है कि मेहनत करने वाले जनता की साख की रक्षा करने वाले, जनता के बीच अच्छी छवि बनाने वाले एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को मैं प्रोत्साहित करूंगा और ऐसे लोगों को मेरा सलाम है। लेकिन, जो लोग लॉक डाउन तोड़ेगे, नियमों को ताक पर रखेंगे, जो लोग जन आकांक्षाओं के विरुद्ध कार्य करेंगे, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें कि शिक्षा मंत्री के करीबी पिंटू यादव के यहां मछली पार्टी में जहानाबाद जिले के डीएसपी प्रभात भूषण के अलावा बीडीओ, सीओ समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए थे। वहां पर सिर्फ वीडियो लेने की मनाही थी। लेकिन यह बात मीडिया में सुर्खियां बनकर दौड़ी। जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने का आदेश डीजीपी ने दिया.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…