सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एसएचओ रमेश चन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात को वह थाना प्रभारी क्षेत्रीय चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार के साथ लॉक डाउन का पालन कराने व सन्दिग्ध वाहन /व्यक्ति बाबत गश्त/चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान करीब 11 बजे उन्होंने स्कूटी के साथ एक युवक को कासिम बिहार पुस्ते के पास रोका और उससे कागजात दिखाने को कहा तो वह स्कूटी के कागज नही दिखा पाया।
पुलिस ने सख्ती से पूछा तो युवक ने स्कूटी को चोरी की होना बताया और अपना नाम मौ0 इरफान पुत्र नईम निवासी टँकी वाले रास्ते पर कासिम बिहार थाना ट्रोनिका सिटी बताया।उन्होंने बताया कि अभियुक्त से चोरी की 1 स्कूटी व फर्जी नम्बर प्लेट बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…