तारिक खान
प्रयागराज। धूमनगंज हत्याकांड के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपित अमर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और फिर उसे दबोच लिया। आरोप है कि अमर सिंह भी पिटाई करने में शाामिल था।
पीटकर हुई थी अजय की हत्या, पिता ने चार के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
सोमवार रात नीवां गांव निवासी अजय उर्फ दलऊ की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। दलऊ के पिता सीताराम की तहरीर पर पुलिस ने साधू, रोशन, अमर सिंह और मोनू के खिलाफ मुकदमा कायम किया था। मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अमर सिंह फरार था। इंस्पेक्टर धूमनगंज शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि फरार अमर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…