सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। शुक्रवार से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन कार्ड धारकों को निशुल्क राशन वितरित किया जाऐगा। एआरओ नसीम अख्तर ने बताया कि सभी सरकारी दुकाने सुबह छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक खुलेंगी। राशन वितरण एक मई से 12 मई तक वितरित किया जाएगा। दुकानदार को राशन वितरित करते समय कार्ड धारकों के बीच एक मीटर के सोशल डिस्टेंस का पालन कराना होगा तथा सैनिटाइजर भी अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराना होगा।
उन्होंने बताया कि अंत्योदय एवं अन्य योजनाओं के तहत प्रति कार्ड 20 किलो गेंहू एवं 15 किलो चावल निशुल्क वितरित किया जाऐगा। जबकि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति युनिट तीन किलो गेंहू व दो किलो चावल वितरित किया जाऐगा। अगर किसी पात्र गृहस्थी कार्ड धारक नगर पालिका व मनरेगा आदि में पंजीकृत मजदूर है तो उसे भी निशुल्क राशन मिलेगा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत अप्रैल माह की भांति मई माह में भी 15 मई से 26 मई तक अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को पांच किलो चावल प्रति युनिट निशुल्क वितरित किया जाऐगा। एआरओi नसीम अख्तर ने सरकारी दुकानदारों को भीड से बचने के लिए कार्ड धारकों को टोकन जारी करने की सलाह दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…