फुल मुहम्मद लड्डू
वाराणसी. इसी सप्ताह शुरू हो रहे रमजान और लॉक डाउन के बीच पेशो पेश में पड़े मुस्लिमो से घरो में रहकर अल्लाह की इबादत करने की अपील बवानी के सरदार हाजी मुख़्तार महतो ने किया है. उन्होंने अपील जारी करते हुवे कहा है कि जैसा कि आप सभी जान रहे हैं कि कोरोना महामारी से इस वक़्त लगभग पूरी दुनिया में लॉक डाउन चल रहा है और सभी तरह की कोशिशों के बावजूद महामारी का फैलाव बढ़ता जा रहा है। जो कि बहुत ही दुख और चिंता की बात है। ऐसे हालात में हमे सरकार द्वारा घोषित लॉक डाउन का मुकम्मल पालन करना है और मेडिकल टीम द्वारा सुझाये गए एहतियाती कामों को करना है।
हाजी मुख़्तार महतो ने सभी मुसलमानों से अपील करते हुवे कहा कि जैसा कि तमाम मकतबे फिक्र के उलेमा-ए-केराम का एलान आ चुका है कि मस्जिद में सिर्फ इमाम, मुअज़्ज़िन और खादिम हज़रात 4-5 की तादाद में ही नमाज़ और तरावीह पढ़ेंगे बाकी लोग अपने घरों पर ही अगर हाफिज का इंतेज़ाम है तो वरना सूरह तरावीह पढेंगे।
इसी सम्बन्ध में हाजी मुख़्तार महतो द्वारा प्रशासन से आशा सहित अपील करते हुवे कहा कि मैं प्रशासन से भी अपील करता हूँ कि दैनिक मज़दूरी कर पेट भरने वाले मज़दूरों और ज़रूरतमंदों तक राशन और खाने पहुंचाने के साथ सहरी और अफ्तारी पहुंचाने का भी मुकम्मल इंतेज़ाम करे। समाचार पत्रों के माध्यम से ऐसी शिकायत सुनने में आई है कि प्रशासन के स्तर पर बांटी जा रही राशन किट का वितरण मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में नही हुआ है। अगर ऐसा है तो ये दुखद है। प्रशासन को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि बिना भेद भाव के राशन आदि ज़रूरतमंदों में तक़सीम किया जाए। आखिर में एकबार फिर सभी से अपील करता हूँ कि लॉक डाउन का मुकम्मल पालन करें। अपने घरों में रहें। कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत जाँच करावें। साथ ही साथ कोरोना के योद्धाओं जैसे मेडिकल टीम, सफाई कर्मी और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…