मो. सलीम
लोहता : आगामी रमजान के मद्देनज़र अफवाहों को विराम देने और शांतिपूर्वक रमजान गुज़ारने के लिए थाना लोहता में एक बैठक आयोजित हुई। कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश भर में लागू लॉक डाउन के बीच में पड़ रहे रमजान के पहले पखवाड़े और नमाज़ तथा तरावीह जैसे अर्कानो में होने वाली कशमकश के सम्बन्ध में इस बैठक में खुलकर चर्चा हुई।
सोशल डिस्टेंस पर बात करते हुवे अधिकारियो इसके फायदे और कारण बताये। इस मौके पर मुस्लिम संभ्रांत नागरिको से एसडीएम सदर महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आप इबादत के साथ सच्चे दिल से दुआ करे कि इस पवित्र रमजान महीने में समस्याओं का समाधान हो जाये, जिससे ये सोशल डिस्टेंस की बंदिशे खत्म हो सके और ईद पर हम सब एक दुसरे के गले मिल सके।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक पांडेय, लोहता थानाध्यक्ष राकेश सिंह, व ग्राम प्रधान महमूदपुर सरवर अंसारी, भाजपा नेता गणेश सिंह, इम्तियाज फारूकी (प्रधान) लोहता, रमाकांत शुक्ला (ब्यास), ओमप्रकाश शर्मा, एकबाल, जाकिर, मतीन, संजय सिंह, मैजुद्दीन, दीन मुहम्मद नदीम खान, अब्दुल हई अंसारी (प्रधान कोटवा) आदि लोग उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…