Categories: UP

कुशीनगर : जीपीएस टैग लगा गिद्ध चितवन नेपाल के वर्ड कन्जर्वेशन नेपाल से आया- DFO

फारुख हुसैन

कुशीनगर. बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर पट्टी के पास शुक्रवार सुबह जीपीएस लगा एक पक्षी गिरा मिला. ग्रामीणों ने जाल में उसे फंसाने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया. वहीं पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके से उसे बरामद कर छानबीन शुरू कर दी थी

ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गिद्ध की तरह दिखने वाले इस पक्षी के दोनों पंख में C-3 टैग और जीपीएस लगा मिला है. रामपुर पट्टी गांव के निकट सुबह एक खेत मे गिरे इस पक्षी को देखने के लिए भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने पहले एक जाल में फंसाकर उसे सुरक्षित किया और उसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचित किया.

जिला वनाधिकारी कुशीनगर से मिली जानकारी के मुताबिक  बरवापटी थाना क्षेत्र में मिला जी पी एस टैग लगा गिद्ध मिलने सें क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा थी खोज विन करने के बाद  पता चला की यह बर्ड /गिद्ध चितवन नेपाल के वर्ड कन्जर्वेशन नेपाल से आया है वहां मुंबई के बी ऐन एच ऐस के  कॉलबॉरेशन के साथ  साझा अभ्यास चल रहा है  इस वाले पक्छी को नवम्बर २०१९ में छोड़ा गया था जिसके मूवमेंट की ट्रैकिंग चल रहा है यह पंछी देखरेख में चल रही थी तथा ठीक होने पर फिर से छोड़ दिया जायेगा

pnn24.in

Recent Posts