उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया) कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे देश में लाक डाउन का आज 32 वां दिन है। जैसे जैसे समय बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे गरीब,कमजोर, असहाय और दिहाड़ी मजदूरों आदि की समस्याएं बढ़ती जा रही है। उक्त लोगों के सहायतार्थ टी एन मिश्रा विवेकानंद पीजी कालेज सेमरी बलिया द्वारा एवं प्रशासन के तरफ से थाना भीमपुरा के उपनिरीक्षक जाफ़र खांन, कांस्टेबल लवकेश पाठक, मनोज यादव, ने 800 लोगों को भोजन पैकेट, 100 लोगों को राहत सामग्री पैकेट (चावल, आटा, दाल, नमक आलू, प्याज, मिर्च, मसाला, तेल, आदि) ,400 मास्क,100 सेनेटाइजर, 300 सील बंद बोतल पानी, साबुन ,बिस्किट, गुड़, आदि क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभा जैसे उधरन, गजियापुर, सिकरिया , किड़िहरापुर ,भीमपुरा नं 1,बिल्थरा रोड नगर, रेलवे स्टेशन, सोनाडीह आदि गावों में लोगों को भोजन एवं राहत सामग्री आदि वितरित किया गया।
मिश्रा ने लोगों से अपील किया की आप जब भी घर से घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंस बनाए रखे। पुलिस प्रशासन का सहीयोग करें इस मौके पर सहयोगी मनोज कुमार, अनिरुद्ध राजभर, आनन्द कुमार मिश्रा ने काफी सहयोग किया। साथ ही टीएन मिश्रा ने आम नागरिकों से अपील किया की साथियों आपकी जानकारी में यदि कोई व्यक्ति भोजन के अभाव में परेशान है तो हमारे मो०नम्बर 9918324005, 9565159977 पर फोन करें। हम उस व्यक्ति के घर तक भोजन ,पानी आदि पहुंचाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…