गोपाल जी
डेस्क. कपूर खानदान के चश्मोचिराग और मशहूर अदाकार ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अपने आखरी लम्हों तक में अस्पताल के स्टाफ का मनोरंजन करने वाले ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें देर रात को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ऋषि कपूर के दोस्त, रिश्तेदार और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं.’
कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की जानकारी दी. ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था. रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे.29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने एक्टर इरफान खान को खोया था. अब इरफान खान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर अलविदा कह गए. बैक टू बैक दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है. बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर ने अपने परिवार की राह पर चलकर फिल्मों में किस्मत आजमाई. 1973 में फिल्म बॉबी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और तब से लेकर आजतक वह हर किसी के दिलों पर राज कर रहे थे. हालांकि, 1970 में राजकपूर की ही फिल्म मेरा नाम जोकर में ऋषि कपूर एक बाल कलाकार की भूमिका में नजर आ चुके हैं.
बॉलीवुड की सबसे बड़ी फैमिली यानी कपूर खानदान में ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था. बॉबी, द बॉडी, प्रेम रोग, 102 नॉटऑउट, मुल्क समेत सैकड़ों ऐसी फिल्में थीं जिसमें ऋषि कपूर ने शानदार काम किया था. उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बनाया, फिर चाहे वो रोमांस वाले रोल हो या फिर एक्शन फिल्में.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…