वरुण जैन
स्वार। उप जिलाधिकारी ने लॉक डॉन का उल्लंघन करने पर देर रात दुकानों पर छापामार कार्रवाई की इस दौरान दो दुकाने खुली पाई गई इसके साथ ही दुकानों पर पॉलिथीन भी बरामद की गई जिस पर उपजिलाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए 90000 का जुर्माना वसूल किया। उपजिलाधिकारी की छापामार कार्रवाई से नगर के सभी दुकानदारों में हड़कंप मचा है।
मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी को मिली तो उन्होंने देर रात क्षेत्र के उपनगर मसवासी चौकी क्षेत्र के बिजारखाता में दो थोक विक्रेताओं की दुकान पर छापा मार कार्यवाही की। उपजिलाधिकारी ने देखा कि देर रात भी दुकानें खुली हुई थी। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जमा थी। दुकान की तलाशी ली गई तो इस दौरान पॉलिथीन भी बरामद की गई। जिस पर उपजिलाधिकारी ने प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करने ब्लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 65000 का जुर्माना वसूल किया।
इसके अलावा एक और दुकानदार से लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 25000 का जुर्माना वसूल किया गया। उप जिलाधिकारी ने छापामार कार्रवाई में कुल 90000 रुपये का जुर्माना वसूल किया। उपजिलाधिकारी की छापामार कार्रवाई से नगर के सभी दुकानदारों में हड़कंप मचा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…