अहमद शेख/ महताब आलम
वाराणसी. वाराणसी में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जिस तरह लॉक डाउन का कड़ाई से पुलिस पालन करवा रही है उसके उलट आज लगातार तीसरे दिन तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज़ सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मचा हुआ है। सिर्फ इसकी कल्पना मात्र ही किया जा सकता है कि यदि लॉक डाउन का पालन इतनी कड़ाई से नही होता तो क्या हाल शहर का हो रहा होता।
बताया जा रहा है कि ये नीमतल्ला, भूतनाथ, कोलकाता की लकड़ी मंडी में लोडिंग अनलोडिंग का काम करते हैं। कोलकाता से ये अपने बगल में फैले कोरोना संक्रमण के डर से एक ट्रक में बैठकर छुपते हुए भाग आये। 17 अप्रैल को वहां से चलकर 22 अप्रैल को गांव पहुंचे तो गांव वालों ने घुसने नही दिया और 23 अप्रैल को ग्राम प्रधान और आशा द्वारा इन्हें पीएचसी सेवापुरी ले जाया गया, वहां ट्रेवल हिस्ट्री देखते हुए इन्हें शिवपुर सीएचसी पर सैंपलिंग के लिए भेज दिया। 23 अप्रैल को ही इनकी सैंपलिंग हो गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को आई रिपोर्ट के बाद इन सबको दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। वाराणसी में अब कुल 37 पॉजिटिव और 28 एक्टिव केस हो गए हैं। वाराणसी में रविवार को 117 सैंपल की रिपोर्ट मिली, जिनमे से 114 नेगेटिव हैं। वही दूसरी तरफ जिलाधिकारी की पहल पर कल सुबह से पत्रकारों की जांच हेतु एक विशेष कैम्प पराड़कर भवन में लगाये जाने का समाचार प्राप्त हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…