Categories: Crime

संदिग्धावस्था मे खेत मे मिले शव से सनसनी

प्रदीप दुबे विक्की

ज्ञानपुर,भदोही। थाना क्षेत्र ज्ञानपुर के गांव कंसापुर के निकट 38 वर्षीय ग्रामीण का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। थाना स्थानीय कोतवाली  क्षेत्र में शव होने पर क्षेत्राधिकारी कालू सिंह मय कोतवाली पुलिस मौके पर जा  पहुंचे। सीओ के मौके पर पहुंचने के बाद थाना पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम को भेजा है।

गांव भिदिउरा निवासी राजू चौहान पुत्र प्रेम बहादुर चौहान बीते दिनों घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। काफी देर हो जाने पर जब वह घर नहीं आया तो परिवार के लोग परेशान हो उठे। घर वालों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। शुक्रवार की शाम कुछ लोगों ने गांव के बाहर खेतों में उसका शव देखा। इससे सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए ,और शव की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची  पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में शव होने की बात कही। इस पर क्षेत्राधिकारी सदर कालू सिंह मौके पर पहुंचे और  शव पोस्टमार्टम को भेजा । घर वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। प्रभारी निरीक्षक के0 के0  सिंह ने बताया कि शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो सकेगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts