संदिग्धावस्था मे खेत मे मिले शव से सनसनी

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर,भदोही। थाना क्षेत्र ज्ञानपुर के गांव कंसापुर के निकट 38 वर्षीय ग्रामीण का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। थाना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में शव होने पर क्षेत्राधिकारी कालू सिंह मय कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंचे। सीओ के मौके पर पहुंचने के बाद थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में शव होने की बात कही। इस पर क्षेत्राधिकारी सदर कालू सिंह मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम को भेजा । घर वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। प्रभारी निरीक्षक के0 के0 सिंह ने बताया कि शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो सकेगी।











