Demo Pic
फुल मुहम्मद लड्डू/बब्बू खान
वाराणसी. लॉक डाउन के दौरान अगर आज आप घर के बाहर बिना मेडिकल इमरजेंसी के निकले तो आपको यह महंगा पड़ सकता है। आम जनता की सुरक्षा को फिक्रमंद होकर जिलाधिकारी वाराणसी ने संपूर्ण लॉक डाउन की घोषणा किया है। इसका अनुपालन न करने वालो पर पुलिस आज सीधे मुकदमा दर्ज करेगी।
बताते चले कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या वाराणसी में 49 पहुंच गई है। मंगलवार को सर्वाधिक 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिलाधिकारी ने बुधवार को नगर क्षेत्र में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया है। सभी प्रकार की दुकानें, मंडी बंद रहेगी। दूध की होम डिलीवरी और सामाजिक संस्थाओं को भोजन के पैकेट बांटने की अनुमति रहेगी। सरकारी व प्राइवेट अस्पताल से जुड़े मेडिकल स्टाफ और मीडियाकर्मियों को ही मूवमेंट की इजाजत होगी। वायरस से संक्रमित दवा कारोबारी और तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के संपर्क में आए लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट निकलने से शहरी इलाके में बेचैनी है। हालात को देखते हुए पुलिस- प्रशासन शहर में दुकानों को नए सिरे से खोलने की रणनीति पर काम करेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…