Categories: UP

खबर का कुछ तो हुआ असर साहब, नालियों में हुवा ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक का छिडकाव

बापू नंदन मिश्र

रतनपुरा (मऊ) पीएनएन24 न्यूज़ की खबर का हुआ असर और चार दिन के अंदर ही  किट नाशक और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. कोरोना वायरस से व्याप्य भय के बीच लाक डाऊन के सातवें दिन विकासखंड रतनपुरा के कई ग्रामपंचायतों में गाँव की गलियों में दवाओं का छिड़काव संबंधित ग्राम प्रधानों की देखरेख में कराया गया।

ग्रामपंचायत परमानंद पट्टीमें प्रधान प्रतिनिधि ने सफाईकर्मियों के द्वारा दिलशादपुर तो जमालपुर में प्रधान नागेन्द्र राय एवं समाजसेवी मुन्नू राय के नेतृत्व में गाँव के गली-कूचों में दवाओं का छिड़काव कराया गया तथा लोगों को सामाजिक दूरी एवं हाथ धुलाई  को अपनाकर इस महामारी से बचने का उपाय अपनाने का आह्वान किया गया।इसी तरह उमरपुर में भी ग्राम प्रधान के नेतृत्व में दवाओं का छिड़काव किया गया।

pnn24.in

Recent Posts