खबर का कुछ तो हुआ असर साहब, नालियों में हुवा ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक का छिडकाव

बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ) पीएनएन24 न्यूज़ की खबर का हुआ असर और चार दिन के अंदर ही किट नाशक और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. कोरोना वायरस से व्याप्य भय के बीच लाक डाऊन के सातवें दिन विकासखंड रतनपुरा के कई ग्रामपंचायतों में गाँव की गलियों में दवाओं का छिड़काव संबंधित ग्राम प्रधानों की देखरेख में कराया गया।












