तारिक आज़मी
वाराणसी। शहर का बहुप्रतिष्ठित क्लब प्रभुनारायण यूनियन क्लब यानी पीएनयु क्लब और विवादों का आपस में चोली दामन का साथ नज़र आता है। कभी किसी प्रकरण को लेकर तो कभी किसी प्रकरण को लेकर एक दुसरे के विरुद्ध बयानबाजी के बीच आपसी खीचातानी के दौरान सभी एक दुसरे के सामने महारथी ही दिखाई देते है। इसी बीच रूटीन चेकिंग कहे अथवा फिर आबकारी की छापेमारी मगर जो भी हुआ हो क्लब एक बार फिर चर्चा का केंद्र बिंदु बन गया है।
दूसरी बात जो समझ के थोडा सा परे है कि थर्मल स्कैनिग कर रहे सदस्यों के पास किसी प्रकार की चिकित्सीय डिग्री (हमारी जानकारी में, हां हो सकता है इनमे से किसी के पास अति गोपनीय चिकित्सीय डिग्री हो) नहीं है। फिर आखिर ये थर्मल स्कैनिग कर कैसे रहे थे ? एक छोटी सी मशीन टेम्प्रेचर हेतु लेकर उसको ओंन आफ करके बॉडी टेम्प्रेचर बता देना क्या स्कैनिग का हिस्सा था ? दूसरी बात थर्मल स्कैनिग का दावा करने वाले इन सदस्यों के पास खुद की सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम नहीं दिखाई दे रहे थे। हाफ आस्तीन की शर्ट अथवा टी-शर्ट पहनकर इस प्रकार की स्कैनिग करना क्या खुद को खतरे में डालना नही है ?
बहरहाल, सबसे बड़ा सवाल तो ये उठता है कि इन लोगो के द्वारा थर्मल स्कैनिग की रिपोर्ट किसको प्रेषित किया जा रहा था ? उस रिपोर्ट का आधार क्या था ? क्योकि सूत्र और मौके के कुछ प्रत्यक्षदर्शी तो ये भी कहते सुने गए है कि इनके साथ कोई चिकित्सक था ही नही। वही दूसरी तरफ सीएमओ कार्यालय के सूत्रों की माने तो ऐसी अनुमति किसी मेडिकल अथवा पैरामेडिकल के व्यक्ति अथवा संस्था को दिया जाता है, वही सूत्रों ने ये भी बताया है कि कोई लिखित हमारे पास आकडे नही आये है और न ही रिपोर्ट आई है जिससे हम इस संस्था द्वारा थर्मल स्कैनिंग की पुष्टि कर सके।
तो क्या थर्मल स्कैनिंग के नाम पर केवल और केवल लॉक डाउन में घूमना मकसद था ? दूसरी बात जिस मशीन से इन लोगो ने चेकअप करने का दावा किया है वह मशीन अगर किसी पॉजिटिव मरीज़ की जाँच किये होगी तो बकिया के लोगो को भी तो इस संक्रमण के संभावित खतरे में डाल दिया है। यही नहीं ऐसे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर जाँच करने वाले खुद ही संक्रमित हो सकते है।
अब क्या होगी थर्मल स्कैनिंग करने वाले सदस्यों की खुद की जाँच
थर्मल स्कैनिग करने वाले सदस्यों के दावो को अगर हकीकत माने तो इन लोगो ने चौकाघाट, अन्ध्रापुल जैसे इलाको के साथ साथ सिगरा में भी पुलिस कर्मियों की जाँच किया था। अब जब एक नही बल्कि 8 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव सिगरा क्षेत्र के मिले है तो कही ऐसा तो नही कि उनके संपर्क में ये लोग भी आये हो। अगर ऐसा हुआ होगा तो इन सदस्यों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में सावधानी हटी दुर्घटना घटी के तर्ज पर क्लब के उन सदस्यों को अपनी खुद की जाँच भी सबसे पहले करवा लेना बुद्धिमानी प्रतीत होती है। यही नही जाँच के बाद जब तक रिपोर्ट न आये तब तक क्वारटीन हो जाना चाहिए।
अगले अंक में हम आपको बतायेगे ऐसे और भी अनसुलझे सवाल और तलाशने की कोशिश करेगे उनका जवाब। जुड़े रहे हमारे साथ
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…