अहमद शेख/ ए जावेद
वाराणसी। शहर में कोरोना आज कहर के तरीके से नाजिल हुआ है। इस दौरान शहर में एक दिन में सबसे बड़ी संख्या कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पाई गई है। ये संख्या कुल मिलाकर 12 है। जिनमे से 8 संक्रमित मंडुआडीह थाना क्षेत्र के मढौली क्षेत्र निवासी दवा कारोबारी के सम्पर्क वाले प्रकाश में आये है। इनमे से एक उपभोक्ता और तीन कर्मचारी संक्रमित है। इसके अलावा दवा कारोबारी के पिता, पत्नी, बहन और बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
आज मंगलवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के मढौली निवासी कोरोना संक्रमित दवा व्यापारी के परिवार के चार सदस्य और दुकान के तीन कर्मचारियों सहित दवा व्यवसायी के संपर्क में आने से एक उपभोक्ता भी कोरोना की चपेट में आया है। सिगरा के काजीपुरा खुर्द निवासी 60 वर्षीय अधिवक्ता की अब तक कोई ट्रैवेल और कांटेक्ट हिस्ट्री नहीं मिली है। बुखार की शिकायत पर उन्हें रेफर किया गया था। शहर में नए हॉटस्पॉट विकसित होंगे, इसके लिए देर शाम अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है।
इस सम्बन्ध में अपना वक्तव्य जारी करते हुवे जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया है कि कोरोना संक्रमित दवा व्यवसायी के 50 वर्षीय पिता, 30 वर्षीय बहन, 24 वर्षीय पत्नी और डेढ़ साल की बेटी भी पॉजिटिव है। उसकी दुकान पर काम करने वाले तीन कर्मचारी और एक ग्राहक को भी दवा व्यवसाई ने संक्रमित किया है। इसके अलावा कर्नाटक के जमाती के संपर्क में आने से रेवड़ी तालाब और भेलूपुर में तीन लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। काजीपुर निवासी एक 60 वर्षीय अधिवक्ता भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…