तारिक खान/ महताब आलम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार की रात एक मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर दी गई है। इस घटना के पीछे कथित रूप से उस शख्स को जिसके ऊपर हाल ही में चोरी का आरोप लगा है। साधुओं की हत्या धारदार हथियार से हुई है। दोनों मृतक अस्थाई रूप से इस मंदिर में रहते थे। घटना के आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI बताया कि दो बाबा इस मंदिर में रहते थे। मुरारी उर्फ राजू का नाम के शख्स ने इन दोनों का चिमटा उठा ले गया। बताया जा रहा है कि इन दोनों बाबाओं ने इसी बात पर राजू को डांटा था। हत्या के बाद ग्रामीणों ने राजू की तलाश शुरू की। जब वह मिला तो वह भांग के नशे में था और बहुत ही कम कपड़े पहन रखे थे। संतोष सिंह के मुताबिक बाबाओं से डांट के बाद राजू बहुत ही गुस्से में था। सोमवार रात की इसने पहले भांग खाई होगी उसके बाद मंदिर जाकर दोनों की हत्या कर दी।
गौरतलब हो कि कि हाल ही में महाराष्ट्र में भी दो साधुओं की भीड़ वे पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। भीड़ को शक था कि ये साधु बच्चों को किडनैप कर उनके अंग बेच देते हैं। महाराष्ट्र में हुई घटना के बाद बीजेपी और आरएसएस के तमाम नेता साधुओं की हत्या के पीछे साजिश बताया। लेकिन राज्य सरकार ने पूरी तरह से किसी भी सांप्रदायिक घटना से इनकार कर दिया है। शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा है कि उम्मीद है कि यूपी सरकार बुलंशहर में हुई घटना पर कड़ी कार्रवाई करेगी और साथ ही इस घटना का सांप्रदायिकरण भी नहीं होने दिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…