आफताब फारुकी
नई दिल्ली: देश में कोरोना संकट ने ट्रेन के पहियों पर लगाम लगा दिया था। इसके बढ़ते लॉक डाउन और खत्म होते पैसो ने श्रमिको को घर जाने के लिए मजबूर कर डाला। इसके बाद से ही श्रमिको ने पैदल और अन्य माध्यमो से घरो को वापसी करना शुरू कर दिया। इन श्रमिको के खातिर केंद्र सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाना शुरू किया। इसी बीच भारतीय रेल ने जून तक के सभी टिकट निरस्त कर दिए। जिससे ये अंदाज़ा लगाया जाने लगा कि लॉक डाउन आगे बढेगा। अब भारतीय रेल 1 जून से 200 ट्रेनों के साथ सफ़र शुरू करने जा रहा है।
भारतीय रेलवे ने श्रमिक ट्रेनों के अलावा 1 जून से 200 नॉन एसी ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। रेलवे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रेलवे ने ट्वीट कर कहा कि, इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त भारतीय रेल 1 जून से प्रतिदिन 200 अतिरिक्त टाइम टेबल ट्रेनें चलाने जा रहा है जो कि गैर वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी की ट्रेन होंगी एवं इन ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन ही उपलब्ध होगी। ट्रेनों की सूचना जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…