अहमद शेख
वाराणसी। मौज मस्ती और अमन-ओ-सकून के शहर बनारस को लगता है कोरोना की नज़र लग गई है। जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या पर जैसे ही स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण पाकर सुकून की साँस भी नहीं ले पा रहा है वैसे ही कोई न कोई बड़ी और बुरी खबर सामने आ जा रही है।
इसी क्रम में आज जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ है। आज मंगलवार को वाराणसी में अब तक के सबसे ज्यादा 14 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पहले ये संख्या 4 बतायी गयी थी। वाराणसी के जिलाधिकारी के अनुसार कुल 14 लोग मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इन सभी की विस्तृत रिपोर्ट थोड़ी देर में देने की बात कही गयी है।
वाराणसी में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या अब 115 हो गई है। इसमें से 43 केस अभी भी एक्टिव हैं। 68 कोरोना पॉजिटिव संक्रमितो ने कोरोना को तगड़ी मात दिया है और अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चूका हैं, जबकि चार लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी है। वाराणसी में अबतक 41 हॉटस्पॉट बनाए जा चुके हैं। आज मिले नये मरीजों के बाद कुछ नये हॉटस्पॉट बनाये जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…