आफताब फारुकी
प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र में भीरपुर गांव के पास रविवार को ट्रक की टक्कर से मैजिक में सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
शहर के कीडगंज थाना क्षेत्र के कबीर मंदिर कालीमाई गली निवासी अमान उल्ला 52 पत्नी रजिय बेगम 48 और एक पुत्र, तीन बेटियां के साथ ओबरा में रहकर प्राईवेट काम करता था। वहीं, अमान उल्ला के रिश्तेदार शेरअली उर्फ शेरू 19 सहित अन्य कई लोग कमाने के लिए ओबरा गए हुए थे।
पूर्णबंदी के चलते ओबरा से एक मैजिक में सवार होकर बारह लोग प्रयागराज आ रहे थे। करछना के मीरपुर गांव के पास मैजिक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से मैजिक में सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अमान उल्ला और शेर अली उर्फ शेरू को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर अमान उल्ला की पत्नी समेत नौ लोगों को उपचार शुरू कर दिया। लेकिन अमान उल्ला की पत्नी रजिया बेगम की हालत गंभीर होने की वजह से परिवार के लोग एक निजी अस्पताल में लेकर चले गए। जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम कराया। लेकिन राजिया बेगम का शव बगैर पोस्टमार्टम के ही लेकर घर चले गए। पुलिस ने बताया कि ट्रक की टक्कर से मैजिक में सवार दो लोगों की मौत हुई है, एक महिला की उपचार के दौरान जान चली गई। विधिक कार्रवाई की गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…