फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. इस बार गर्मी में भी शहर वासियों को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ेगा। पलिया नगर पालिका के पानी पर इस समय काफी लोगों का अवैध कब्जा है। शहर के लोगों को वाटर टैक्स देने के बाद भी पानी नहीं मिल पा रहा, वहीं ‘पानी चोर’ शहर के लोगों के पानी को चोरी कर अपने घरों में ले जा रहे हैं। यही नहीं कुछ देहात के इलाकों में तो पीने के पानी से सिंचाई भी हो रही है।
शहर के मोहल्ला काकूपूरियान, माहिग्रान, अहिरान, टेहरा और सिगहियां, माल गोदाम रोड में भी यही स्थिति है। और तो और शहर से सटे कई गांवों के लोगों ने राइजिंग पाइपों में पाइपें डाल रखी हैं और अपने खेतों को पीने के पानी से सींचते हैं। सप्लाई पाइप से भी लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। उसकी संख्या ज्यादा है। ऐसे में टैक्स देने वाले लोगों को पानी नहीं मिल रहा और ‘पानी चोरों’ की मौज बहार हैं। पालिका ने केवल राइजिंग और सप्लाई पाइप में सेंधमारी ही कराई, लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कभी कोई अभियान नहीं चलाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…