Categories: Crime

घर में सो रही किशोरी को किया पहले अगवा, फिर पास के बंद पड़े मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, सभी 5 आरोपी हिरासत में

शहनवाज़ अहमद  

गाजीपुर। मनबढ़ दुष्कर्मी दरिदो के कारण आज गाजीपुर शर्मसार है। एक ही दिन में दो सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के कारण आम नागरिको में रोष भी है। मनबढ़ युवको ने आज एक युवती को उसके घर से अपहरण करके पास में ही बंद पड़े एक मकान में लेजाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान युवती की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की नींद खुली और उन्होंने घटना वाले मकान को घेर लिया था। मगर अँधेरे का फायदा उठा कर सभी दरिन्दे फरार होने में कामयाब हो गए थे।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही एक किशोरी को कुछ युवकों ने बुधवार को भोर में अग़वा कर लिया। आरोपित उसे बगल के खाली पड़े एक मकान में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की नींद खुल गई। थोड़ी ही देर में सैकड़ों लोगों ने मकान को घेर लिया।

खुद को घिरा देख दरिंदे रात के अंधेरे में छत के रास्ते फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं अता-पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस पीड़िता से पूछताछ के बाद मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। इस प्रकरण में पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना की सच्चाई जानने पुलिस कप्तान डा। ओमप्रकाश सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts