Demo Pic
शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के सरायगोकुल और करंडा थाना क्षेत्र के नारीपचदेवरा गांव में बुधवार की देर रात एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिला प्रशासन को मिली रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्य ने की। मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा एवं जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। देर रात इन दोनों गांव में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए और कोरोना पॉजिटिव मरीजों को वाराणसी भेजने की तैयारी चल रही थी।
जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। हालांकि इसमें से छह ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य महकमे के एसीएमओ उमेश कुमार ने बताया कि नारीपचदेवरा गांव में छह मई को सूरत से एक युवक आया था। जबकि सरायगोकुल गांव निवासी दूसरा युवक मुंबई से आया है। दोनों के सैंपल 10 मई को जांच के लिए वाराणसी भेजा गया था।
इससे पहले बीते शनिवार को नंदगंज के खिजीरपुर और सोमवार को मरदह के नसीरुद्दीनपुर गांव में एक-एक कोरोना पाजिटिव मिले थे। नए मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। हॉटस्पॉट वाले स्थानों पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार मौजूद हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…