प्रमोद कुमार
बलिया। पिछले पखवाड़े तक कोई भी कोरोना संक्रमित न होने से ग्रीन ज़ोन में रहने वाले जनपद बलिया जिले में कोरोना का कहर जारी है। आज शुक्रवार को फिर पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। इस बीच पहले से भर्ती 30 मरीजों में से 12 को लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। आज पांच नए केस आने के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 40 हो गई है, जिसमें से अब 28 केस एक्टिव हैं।
पांच नए मरीजों की पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शुक्रवार को बेरूआरबारी के करम्मर में एक, इसी ब्लाक के शिवपुर में एक और धनौती में एक पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके अलावा मनियर ब्लाक के अरौली पांडेय पनीचा में एक तथा मुरली छपरा ब्लाक के शोभाछपरा में एक पाजिटिव केस सामने आया है। जिलाधिकारी ने बताया कि आज मिले पांच नए मरीजों के बाद जिले में चार हॉट स्पॉट बढ़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि करम्मर, शिवपुर, धनौती और अरौली पांडेय पनीचा को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…