नुरुल होदा खान
बलिया। कथित रूप से छेड़खानी के मुद्दे पर दो पक्षों का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हुई चाकूबाज़ी में एक एक किशोर की मृत्यु हो गई है। तनाव को देखते हुवे गाव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामला सोमवार रात बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के मासुमपुर गांव का है। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देवेंद्रनाथ, एएसपी संजय यादव घटनास्थल पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ पवन कुमार और प्रभारी निरीक्षक खेजुरी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सीएचसी सिकन्दरपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से अहमद रजा व हमजा खान को वाराणसी रेफर किया गया। किंतु हमजा की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में एहतियातन आधा दर्जन थानों की फोर्स और पीएसी तैनात की गई है खुद क्षेत्राधिकारी पवन कुमार मौके पर कैंप किए हुए हैं।
इस घटना के सम्बन्ध में एसपी बलिया देवेंद्रनाथ ने बताया कि सोहेल खान गांव की ही लड़की से बात करता था। लड़की के परिजनों ने सोहेल के माता पिता से इसकी शिकायत की। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में अखिलेश चौरसिया ने हमजा व मोहम्मद रजा के पेट में चाकू से वार कर दिया। उपचार के दौरान हमजा की मौत हो गई। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…