रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी| जिससे उसमे बैठे पुलिस कर्मी की मौत हो गयी| जबकि एक सिपाही सहित दो जख्मी हो गये| सभी घायलों क़ो पुलिस की गाड़ी से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
कार में बैठे बबलू, संतोष व सिपाही धीरेन्द्र जख्मी हो गये| घटना के बाद उधर से गुजर रही पुलिस की गाड़ी से तीनो को लोहिया अस्पताल भेजा गया| जहाँ ईएमओ डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी नें पुलिस के चतुर्थश्रेणी कर्मीबबलू उर्फ़ वीरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया| जबकि घायल सिपाही धीरेन्द्र बिना बताये कही चला गया| मृतक के छोटे भाई दीपू नें बताया कि उनके चाचा की तबियत खराब है| जिसके चलते बबलू हरदोई के शाहबाद से अपने जीजा को लेनें कार से जा रहा था| घटना के बाद सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज राजेन्द्र चौधरी मौके पर पंहुचे और जाँच की| लोहिया अस्पताल में एसपी डॉ० अनिल मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ आदि पंहुचे और पड़ताल की|
बीस वर्ष पूर्व पिता की जगह मिली थी बबलू को नौकरी
मृतक के भाई दीपू नें बताया कि उसके पिता विक्टर यूनिस भी पुलिस में ही चतुर्थश्रेणी कर्मी थे| उनकी वर्ष 1999 में मौत हो गयी थी| पिता की जगह पर बबलू को मृतक आश्रित में नौकरी मिली थी| बबलू के एक पुत्री और चार पुत्र है|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…