Demo Pic
प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। कालीन नगरी भदोही को आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरेंज ज़ोन में शामिल किया था। इस खबर के आते ही जिले में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। मगर ये ख़ुशी बहुत लम्बी नही टिकी और महज़ चंद घंटो बाद ही भदोही जनपद के औराई का निवासी एक युवक संक्रमित मिला।
कोरोना संक्रमित युवक मुंबई से बुद्धवार 27 अप्रैल को वापस अपने घर आया था। यह जिले का दूसरा कोरोना संक्रमण का मामला है। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित युवक को तत्काल मंडलीय चिकित्सालय मिर्ज़ापुर भेज दिया गया है। इसके अलावा संक्रमित युवक के परिवार को भदोही के एमबीएस अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औराई क्षेत्र के नारायणपुर (कलूटपुर) गांव निवासी 35 वर्षीय युवक गत 27 अप्रैल को मुंबई से घर आया था। स्वास्थ्य टीम ने उसका स्वैब जांच के लिए भेजकर उसे होम क्वारंटीन कर दिया था। 28 को सैंपल जांच के लिए बनारस भेजा गया। शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकला। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य टीम उसे अस्पताल में क्वारंटीन करा रही है। यह भदोही जिले में मिलने वाला दूसरा मरीज है। इससे पूर्व 10 अप्रैल को बिहार के कटिहार का युवक कानपुर से अपने घर जाते समय भदोही के शेल्टर होम में रखा गया था, जहां वह रैंडम जांच में पॉजिटिव मिला था। यह दूसरा मरीज है, जो जिले का रहने वाला भी है।
गाव को हॉट स्पॉट बनाने हेतु बैठक चल रही है। स्वास्थ्य विभाग इस दुसरे मामले के सामने आने के बाद हडकंप की स्थिति में है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…