तारिक खान / शहनवाज़ अहमद
प्रयागराज/गाजीपुर. मस्जिद में लाउडस्पीकर से अजान पर रोक के खिलाफ गाजीपुर के सांसद अफजाल के पत्र को हाईकोर्ट ने याचिका के रूप में सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए चार मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई का निर्देश दिया है। कोर्ट ने याचिका की प्रति और अन्य जरुरी दस्तावेज मुख्य स्थायी अधिवक्ता को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
याचिका की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर कर रहे है। सांसद अंसारी ने लाउडस्पीकर से मस्जिदों में अजान पर रोक लगाने के डीएम गाजीपुर के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है । कहा गया है कि डीएम का आदेश मौलिक अधिकारों का हनन है। सांसद ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी से देश की जनता परेशान है।
उन्होंने कहा है कि गाजीपुर जिला का प्रत्येक नागरिक लाकडाउन का पालन कर रहा है। लोग यहाँ अपने अपने घरों में नमाज पढ़ रहे हैं। परन्तु डीएम ने अपने मौखिक निर्देश से जिला में अजान पर रोक लगा दी है। जो गलत है। पत्र का संज्ञान लेकर हाईकोर्ट से उचित कार्रवाई करने व न्याय की मांग की गयी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…