गोपाल जी
पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने डेढ़ साल के बच्चे के साथ अलग रहने का फैसला कर लिया। गुरुवार को वह बच्चे के साथ किराये का कमरा खोजने के लिए पुनाईचक पहुंची, जहां भाड़े पर रूम दिखाने के बहाने आरोपित ने उससे छेड़खानी की। पीड़िता की सूचना पर एसकेपुरी पुलिस ने आरोपित संजय कुमार निवासी पुनपुन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कमरे से पांच लीटर देसी शराब भी बरामद हुई। छेड़खानी और शराब बरामदगी के मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया, जबकि पीड़ित पति के साथ घर लौट गई।
पीड़िता एसकेपुरी में पति व बच्चे के साथ किराये पर रहती है। उसका पति मनेर का रहने वाला है। किसी बात को लेकर बुधवार की रात में दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर महिला गुरुवार की सुबह किराये पर कमरा खोजने के लिए शास्त्रीनगर थाने के पुनाईचक पहुंची। पीड़िता का आरोप था कि यहां संजय नाम का यह युवक मिला और रूम दिखाने के लिए उसे अपने साथ बसंत विहार कॉलोनी ले गया। कमरे पर पहुंचने के बाद वब छेड़खानी करने लगा।
इस पर महिला ने पति को फोन करके घटना की जानकारी दी। भागते हुए पति एसकेपुरी थाने पहुंचा और थाना प्रभारी नीरज कुमार को जानकारी दी। महिला के पति को साथ लेकर थाना प्रभारी बसंत विहार कॉलोनी पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…