Categories: BiharCrime

बैंक लूटकांड में शामिल लोजपा जिलाध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार

गोपाल जी

बिहार के नालंदा जिले के लोजपा जिलाध्यक्ष के बेटे शशि पासवान समेत दो को नालन्दा पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है। शशि पासवान राजगीर और एकंगरसराय बैंक लूट कांड मामल में फरार चल रहा था। पहले भी एक अन्य बैंक लूट कांड में शशि पासवान जेल जा चुका है।

लोजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के ऊपर बैंक लूट की कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उसने चार महीने पहले राजगीर के पिलखी स्थित देना बैंक शाखा में भी लूट कांड को अंजाम दिया था। इससे पहले एकंगरसराय, लहेरी में भी हुई बैंक लूट की घटनाओं में उसका नाम सामने आया था। इन वारदातों के बाद वह फरार था और पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी।

देना बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के बाद शशि पासवान बिहार छोड़कर झारखंड भाग गया था। लंबी छानबीन के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वहीं, दूसरा गिरफ्तार बैंक लुटेरा बिहारशरीफ के प्रभात कुमार सिंह का पुत्र गोल्डी है, जो शशि का दाहिना हाथ बताया जाता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts