वरुण जैन
स्वार. क्षेत्र में बिजलीघर की क्षमता कम होने के कारण बार बार विधुत सप्लाई बाधित होती रहती है। जिसपर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के समक्ष क्षेत्र में बने बिजलीघर की क्षमता को बढ़ाने की मांग की। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन देते हुए विभाग से रिपोर्ट मांगी है।
यहाँ बता दे कि पूरे जनपद में स्वार क्षेत्र ही एकमात्र ऐसी तहसील है जहाँ 132 केबीए की क्षमता का विधुत केन्द्र अभी तक नहीं बन पाया है। जबकि स्वार तहसील के क्षेत्र काफी विस्तृत क्षेत्रफल में फैला है। स्वार तहसील में विधुत सप्लाई टांडा के विधुत केन्द्र से की जाती है। टांडा से स्वार मसवासी को सप्लाई की जाने वाली विजली की लाइन में लगभग तीस किलोमीटर लंबी दूरी को कबर करती है। ज्यादा लंबी लाइन होने के कारण बार बार इस लाइन में फाल्ट होते रहते हैं। जिसके कारण स्वार क्षेत्र के लोगों को विधुत कटौती की मार को झेलना पड़ता है। क्षेत्र की जनता की समस्या को स्वार ग्रामीण के भाजपा मण्डल अध्यक्ष पवन कुमार ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा को ट्वीट के माध्यम से अवगत कराया। जिसपर केंद्रीय मंत्री श्री कांत शर्मा ने फोन के माध्यम से भाजपा मण्डल अध्यक्ष से समस्या की विस्तार से जानकारी ली।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष पवन कुमार ने मसवासी में बने विधुत उपकेंद्र की क्षमता 132 केबीए करने की मांग की। जिससे क्षेत्र की जनता को बार बार लाइन में फाल्ट होने की वजह से विधुत कटौती की मार झेलने बच सके। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा मण्डल अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि जल्द ही 132 के बी ए की क्षमता के विधुत केन्द्र स्थापित किया जायेगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने क्षेत्र के विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। वहीं एसडीओ स्वार ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि टांडा से बिजली सप्लाई की लाइन लगभग तीस किलोमीटर लंबी है। इस लाइन पर लोड अधिक हो गया है। जिसके कारण बार बार फाल्ट होते हैं। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को विधुत कटौती का सामना करना पड़ता है। जनपद के विभागीय अधिकारियों को अधिक क्षमता का विधुत केन्द्र बनाये जाने के सम्बंध में अवगत कराया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…