तारिक आज़मी
वाराणसी। शहर बनारस में कोरोना कहर के दरमियान खौफ का मंज़र दिखाई दे रहा है। आज कोरोना संक्रमित एक बुज़ुर्ग की इलाज के दौरान मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हडकम्प मच गया है। वाराणसी में कोरोना संक्रमित दुसरे मरीज़ की ये मौत हुई है। अब मृतकों की संख्या दो पहुच गई है।
बताते चले कि जिले में कोरोना के अब तक 90 संक्रमित लोगों में 55 मरीज़ ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि बृहस्पतिवार के पहले एक मौत और 34 अस्पताल में भर्ती थे। अब महिला की मौत के बाद जिले में कोरोना से यह दूसरी मौत है।
सीएमओ डॉ0 वीबी सिंह ने बताया कि छह मई को कोरोना की पुष्टि के बाद से महिला को बीएचयू में भर्ती कराया गया था। महिला के संक्रमित होने के बाद 09 मई को ही इनके बेटे और बहू की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। सभी का इलाज चल रहा है। बताया कि अब जिले में एक्टिव केस 33 रह गए है।
वही कोरोना संक्रमित दूसरी मौत का समाचार आने के बाद शहर में कोरोना के खौफ का मंज़र बढ़ता दिखाई दे रहा है। लोग सशंकित नज़र से देखने लगे है। मोहल्ले में कोई बाहर से अगर आता है तो लोग उसकी तफ्तीश भी करते है कि कब और कहा से आया है। सोशल डिस्टेंस का पालन जहा दिखाई दे रहा है वही लोग खुद ब खुद घरो में महफूज़ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…