मो० कुमैल
कानपुर। कानपुर के निकट औरैया जनपद में आज जुमेरात की सुबह दुकाने खोलने को लेकर व्यापारियों और पुलिस में जमकर नोकझोक हो गई। इस दौरान पुलिस खुलने वाली दुकानों को रोक रही थी तो वही व्यापारी नेता दुकाने खोलने पर तुले हुवे थे। कारोबार का टाइम है कहकर अड़े व्यापारियों को प्रशासन की सख्ती के बाद झुकना पड़ा और दुकाने बंद हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया जिले में गुरुवार को सुबह सराफा बाजार में खुली किराना व अन्य जरूरत की दुकानों को देखकर सौदर्य प्रसाधन की दुकानें, बर्तन, बारदाना आदि के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को खोलने का प्रयास किया। इस बीच पहुंचे निझाई चौकी इंचार्ज ने दुकानें बंद कराने को कहा तो चौकी इंचार्ज से व्यापारी नेताओं की झड़प हो गई, हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते इन दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ी।
मौके पर बढती बात को देखते हुवे पुलिस फोर्स पहुच गई और प्रशासन के सख्त रवैये को देखते हुवे दुकानदारो को पीछे हटना पड़ा। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इधर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह का कहना है कि औरैया ऑरेंज जोन में है, शासन के निर्देशानुसार ही जरूरत की दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी गई है। हालातों में सुधार होने पर ही अन्य दुकानों को भी खोला जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…